आगरालीक्स ….आगरा में बिल्डर जितेंद्र मंगला की 38 करोड़ से अधिक की जमीन कुर्क, बिल्डर पर 18 करोड़ रुपये बकाया होने पर की गई कार्रवाई, इससे पहले भी बिल्डर की प्रोपर्टी कुर्क की जा चुकी है।
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के मालिक जितेंद्र मंगला ने फ्लैट बनवाने के लिए पैसे लिए थे लेकिन निर्माण नहीं कराया। इसकी शिकायत रेरा यानी उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण से की गई। रेरा के सचिव ने डीएम आगरा को पत्र लिखकर 18 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कहा, सदर तहसील द्वारा तीन बार नोटिस दिए गए इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराया गया।

डीपीएस के सामने 29857 वर्ग मीटर जमीन की जब्त
मंगलवार को सदर तहसील की टीम जितेंद्र मंगला की जमीन कुर्क करने पहुंची। शास्त्रीपुरम में डीपीएस के सामने बिल्डर जितेंद्र मंगला की 29857 वर्ग मीटर जमीन को नायब तहसीलदार आरके यादव के नेत्रत्व में पहुंची टीम ने जमीन को कुर्क कर लिया। गेट पर सील लगा दी। इससे पहले बिल्डर की 14 करोड़ की जमीन कुर्क की जा चुकी है।
आधा दर्जन लंबित हैं आरसी
तहसील सदर में कई और बिल्डर की आरसी लंबित हैं। इन पर भी कार्रवाई होनी है।