आगरालीक्स.. आगरा में एक और बिल्डर को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। एक फ्लैट को तीन लोगों को बेचने और साझेदार के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने शस्य मंगलम इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सतीश चाहर को अरेट कर जेल भेज दिया।
आगरा के शस्य मंगलम इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सतीशचाहर और उनकी पत्नी विनीता चाहर के खिलाफ थाना न्यू आगरा में चार मुकदमे दर्ज थे। इसमें से दो मुकदमों में सतीश चाहर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का मीडिया से कहना है कि नोएडा के मान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें आरोप लगाया था कि उनका फ्लैट तीन लोगों को बेच दिया गया। उनकी रकम भी नहीं लौटाई, वे कब्जा लेने गए तो धोखाधडी का पता चला। दूसरा मुकदमा सतीश चाहर के साझेदार सिनर्जी वन के मालिक ब्रजमोहन ने दर्ज कराया, इसमें आरोप लगाया है कि जमीन सतीश चाहर की थी, कई कालोनी काटी, इसमें पैसा सिनर्जी वन का लगा। यह प्रोजेक्ट खंदारी में चल रहा था, साझेदार की अनुमति लिए बिना कई लोगों को जमीन बेच दी गई।
नोएडा में रह रहा था बिल्डर
थाना न्यू आगरा में चार मुकदमे दर्ज होने पर पुलिस धरपकड के प्रयास में जुटी हुई थी, बिल्डर आगरा से नोएडा चला गया था, वह एक मामले में समझौता करने के लिए आगरा आया, पुलिस ने बिल्डर को भगवान टाकीज के पास से अरेस्ट कर लिया।