आगरालीक्स… आगरा में बुलेट ट्रेन का होगा स्टॉपेज। दिल्ली से वाराणसी की 816 किमी की दूरी चार घंटे में होगी तय। दिल्ली को छोड़ सभी स्टेशन यूपी में।
दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक लगेंगे 21 मिनट
दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का फायदा आगरा के साथ जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। सराय कालेखां से इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज सेक्टर-148 में होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मात्र 21 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। रेल मंत्रालय द्वारा स्टॉपेज को मंजूरी दे दी गई है।

दिल्ली और वाराणसी के बीच होंगे 13 स्टेशन
बुलेट ट्रेन के स्टॉपेज में सराय काले खां, नोएडा सेक्टर-148, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही औऱ वाराणसी।
तीन चरणों में तैयार होगा रूट
पहला चरण- दिल्ली से आगरा तक 195 किमी।
दूसरा चरण- आगरा से लखनऊ तक 316 किमी।
तीसरा चरण- लखनऊ से वाराणसी तक 305 किमी।