आगरालीक्स…आगरा में दिवाली के बाद सजेगा ऐतिहासिक बटेश्वर मेला. 18 दिन तक चलेगा बटेश्वर पशु एवं लोक मेला. तैयारियां तेज…इस बार ये होगा खास
आगरा के ऐतिहासिक बटेश्वर का पशु एवं लोक मेला दिवाली के बाद 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. 18 दिन चलने वाला यह मेला 28 नवंबर तक चलेगा. गुरुवार को जिला पंचायत आगरा के अधिकारियों ने बटेश्वर पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. इस बार यमुना तट पर भव्य दीपोत्सव भी होगा
11 नवंबर को होगा उद्घाटन
अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि मेले का उद्घाटन 11 नवंबर को होगा. मेले में भव्य दीपोत्सव के साथ लोक संस्कृति और पंरपराओं का संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा दंगल, कवि सम्मेलन, खेल प्रतियोगितएं, रसिया, भजन कीर्तन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा.