आगरालीक्स.. आगरा में परिवार के साथ शादी में जा रहे कारोबारी पर हमला, कार तोडी, सिर फटा।
आगरा में बोदला रोड स्थित गोयल टेडर्स के संचालक टाइल कारोबारी पश्चिमपुरी निवासी संजीव गोयल शुक्रवार रात को अपने परिवार के साथ कार से शादी में जा रहे थे । बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया, उन्हें कार से खींच लिया और पीटने लगे, स्थानीय लोगों के आने पर हमलावर छोड कर भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मारपीट के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच कर रही है।