आगरालीक्स… आगरा में नेशनल हाईवे आईएसबीटी, बलूनी स्कूल के समीप बने नये कट पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बल्केश्वर से रजवाड़ा निवासी निक्की (24वर्ष) अपने साथी आकाश के साथ बाइक से एक फैक्ट्री में काम करने के लिए सिकंदरा जा रहा था। रास्ते में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बलूनी स्कूल के समीप एनएचएआई द्वारा बनाए गए नये कट के समीप तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में निक्की की मौके पर मौत हो गई और आकाश घायल हो गया। हादसे के बाद लोडर टेंपो चालक मौके से भाग गिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। ज्ञात रहे की एनएचएआई ने आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बनाने के लिए हाईवे के पुराने कट को बंद कर दिया है और नया कट बनाया है, जहां आज तेज गति से पीछे से आते लोडर टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।