आगरालीक्स.. आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में कारोबारी की मौत, कार ट्रक में जा घुसी, हादसे में दो लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी 40 वर्षीय संजय उर्फ सेठी अरोरा की मौत हो गई, उनकी मनोज मार्केट के पास सेठी मैचिंग सेंटर के नाम से दुकान है। हादसे में चचेरे भाई राजू और चालक लालू यादव घायल हैं।
लुधियाना से कपडे लेकर लौट रहे थे
कपडा कारोबारी संजय मैनपुरी से बुधवार को वो दुकान के लिए कपड़े खरीदने के लिए चचेरे भाई राजू पुत्र पुरुषोत्तम अरोरा व चालक लालू यादव निवासी मिर्जापुर थाना बेवर के साथ लुधियाना गए थे। शुक्रवार की रात वो लुधियाना से बेवर के लिए रवाना हुए। शनिवार सुबह आगरा में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। संजय की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र 10 वर्षीय भारत व 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान है।
फाइल फोटो