आगरालीक्स.. आगरा में अब जीरो डिस्चार्ज बिल्डिंग बननी चाहिए।बढ़ती आबादी और भौतिक सुविधाओं के साथ ऊर्जा की खपत और ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ रही है। होटल इंडस्ट्री में प्रतिवर्ष लगभग 16 फीसदी वृद्धि के साथ बिजली की खपत में भी 20-25 फसीदी की वृद्धि हो रही है। एक प्रतिशत आबादी बढ़ने के साथ 4 प्रतिशत कचरा बढ़ने की समस्या पैदा हो जाती है। हम अभी नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब एसी और फ्रिज चलाने के लिए भी गाड़ी की तरह ईवन-औड व सिंगल यूज प्लास्टिक को नो कहने जैसे नियम बन जाए। इस समस्या से निजात दिलाने में इन्जीनियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह चिन्ता इसरो (इंडियन सोसाइटी फॉर हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियरिंग संस्था) द्वारा आयोजित कार्यशाला में नजर आई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर में इंजीनियर्स डे की पूर्व बेला पर ऊर्जा वण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ राजीव उपाध्याय, निदेशक हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने दीप प्रज्वलन कर किया| दिल्ली से आए इंजीनियर केडी सिंह ने कहा कि नेट जीरो यानि जीरो डिस्चार्ड बिल्डिंग तैयार हो चुकी हैं। और अब जीरो डिस्चार्ड होटल बनाने की तैयारी की जा रही है। जहां बिजली पानी की अपनी व्यवस्था होगी। एसटीपी के पानी को ट्रीट करके बायो गैस बनाई जाएगी। जिससे एलपीजी की आवश्यकता नहीं होगी। वॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम से पानी और बिजली अपनी होगी। दिनकर सक्सेना ने डेयरी वेस्ट का सही प्रयोग तथा सही निस्तारण के बारे में व्याख्यान दिया। टीटीजेड के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर काम कर रही ज्यादातर कम्पनियां सिर्फ अपना व्यापार देख रही हैं।
कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल ने बताया की (ऊर्जावरण) एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए इशरे की वार्षिक पहल है जो कि स्मार्ट होम्स, एचवीएसी एंड आर, इलेक्ट्रिकल्स, फायर एंड सेफ्टी, बिल्डिंग ऑटोमेशन और उच्च प्रदर्शन ग्लास, लाइटिंग, जल-उपचार जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित है | संचालन मोहम्मद आरिफ व संभव जैन द्वारा किया गया| संस्था के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र माथुर जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया| इस मौके पर अनिल गोयल, अजीत फौजदार आलिंद माथुर, राजकिशोर गुप्ता, अशोक यादव, मनोज कुमार कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे |