आगरालीक्स… आगरा की पॉश कॉलोनी में डॉक्टर के कारोबारी भाई द्वारा पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड करने के सनसनीखेज मामले में अंशु राजपाल का मोबाइल गायब है, फेसबुक और व्हाटसएप मैसेज से हत्या के कारण पता चल सकते हैं। क्योंकि पत्नी की हत्या करने के पीछे कोई तो कारण रहा होगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत
अंशु राजपाल के शव का एक्सरे कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर और कनपटी पर नुकीले हथियार से चोट के निशान हैं, इसके कारण ज्यादा रक्तस्राव होने से अंशु की मौत हुई है। हो सकता है कि अंशु पर सोते समय ही पति सुनील राजपाल ने ईंट से ताबडतोड हमला किया, लेकिन क्यों, यह गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है।
मोबाइल स्विच आॅफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंशु अपना मोबाइल किसी को नहीं देती थी, इसे लेकर कई बार सुनील से भी विवाद हो चुका था। हत्या के बाद से मोबाइल स्विच आॅफ है, पुलिस का मामना है कि अंशु की हत्या के बाद सुनील ने ही मोबाइल स्विच आॅफ कर छिपा दिया होगा, सुासइड नोट पर सुनील राजपाल का मोबाइल मिला है।
सोमवार को दो मौत से खलबली
जयपुर हाउस की कोठी नंबर 59 में राजपाल नर्सिंग होम हैं, इसकी पहली मंजिल पर एक हिस्से में डॉ वीके राजपाल और डॉ मधु राजपाल रहते हैं। दूसरे हिस्से में सुनील राजपाल अपनी पत्नी अंशु राजपाल के साथ रहते हैं। सुनील का हॉस्पिटल में ही मेडिकल स्टोर है, जबकि अंशु बुटीक का काम करती हैं और दिल्ली से कपडे लेकर आतीं थीं। उनका बेटा संभव न्यूजीलैंड से पढाई करने के बाद गुडगांव में नौकरी कर रहा था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट और घटनास्थल को देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार सुबह 10. 30 बजे डबलबेड पर सुनील ने अपनी पत्नी अंशू की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी, खून न बहे, इसके लिए तकिया और कंबल का इस्तेमाल किया। हत्या करने के बाद शव को चादर में लपेट कर दूसरे कमरे में ले गए। ईंट और कमरे को पानी से धो दिया, जिससे खून के निशान न मिलें। बीच में कर्मचारी उन्हें बुलाने आए,उनसे कह दिया कि तबीयत ठीक नहीं है। वह अपनी पत्नी के शव के साथ नौ घंटे तक रहे और रात को सुसाइड कर लिया।
सुनील को पसंद नहीं थे अंशु के दोस्त
सुनील और अंशु की शादी 1990 में हुई थी, अंशु का मायका छीपीटोला में है और अब एनीमेंट अपार्टमेंट खंदारी में रह रहे हैं। अंशु और सुनील दोनों के दोस्तों की फेहरिस्त लंबी है। फेसबुक पर भी दोनों एक्टिव रहते थे। सुनील को अंशु के दोस्त पसंद नहीं थे। बुटीक पर कई लोग पत्नी के लिए कपड़े खरीदने आते थे। उन्हें भी सुनील पसंद नहीं करते थे। इसके विपरीत अंशु खुले विचारों की थी। उनका रहन सहन और बोलचाल ओपन माइंड थे। इसी के चलते दोनों में अक्सर अनबन रहती थी। एक बार तो पुलिस बुलाने की नौबत आ गई थी। परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि सुनील चाहते थे कि अंशु पूरा समय उन्हें ही दे। उनका ध्यान रखे, वे जैसा चाहें, वैसे ही रहे। अंशु अपनी जिंदगी जीना चाहती थी । इसी पर दोनों में अनबन हो जाती थी। एक दो बार तो सुनील ने अंशु के पहनावे पर भी आपत्त्ति की।
सुसाइड नोट

‘मैंने अपनी वाइफ अंशु राजपाल का आज सुबह दिनांक 17 अप्रैल 2017 को सुबह 10:30 को मंडे को मर्डर कर दिया है जिसका जिम्मेदार मैं हूं। मैं खुद सुसाइड करने जा रहा हूं। इस जिंदगी से मैं तंग आ गया था। कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है। मैंने अपने बेडरूम में मर्डर किया है। लाश दूसरे कमरे में है। मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करता हूं। डा. साहब इसका ध्यान रखिएगा। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा’।
Leave a comment