आगरालीक्स.. आगरा में गर्ल फ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के लिए कराटे खिलाडी ने कारोबारी की हत्या कर दी, अपने साथियों के साथ कराटे खिलाडी कैश, वीडियो गेम और मोबाइल लूट कर पफरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड कर कैश बरामद कर लिया है।
27 सितंबर को आगरा के मदिया कटरा में प्रोवीजन स्टोर में संचालक 78 वर्षीय संतोष मल्होत्रा का शव मिला था, स्टोर से कैश, वीडियो गेम और मोबाइल गायब थे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कारोबारी की हत्या के आरोप में विनीत कश्यप उर्फ बाबू निवासी खंदारी कॉलोनी, विपिन कुमार दिवाकर निवासी सुंदरवन कॉलोनी और सुमित उर्फ भिनका निवासी बापू नगर को गिरफ्तार किया है।
गर्ल फ्रेंड को आईपफोन दिलाने के लिए की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि
उनसे लूटे हुए 8601 रुपये, हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।विपिन करोड खिालाडी है, खंदारी के एक इंस्टीट्यूट से कराटे सीखा। उसे ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई थी। पिता ठेकेदार हैं। वो कानपुर में ठेकेदारी करते हैं। विपिन की गर्लफ्रेंड आईफोन दिलाने की जिद कर रही थी। उसे फोन दिलाने के लिए लूट करने के लिए 27 सितंबर को निकले थे।
पंच मारते ही हो गई मौत
कारोबारी संतोष मल्होत्रा ने जैसे ही दुकान खोली, आरोपी भी उनके साथ घुस गए। कोल्ड ड्रिंक देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर तीनों ने उन्हें पकड़ लिया। एक युवक ने उनका मुंह दबाया। विपिन ने गर्दन पर पंच मारे। इसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। 35 हजार रुपये और सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने लूटे हुए 8601 रुपये बरामद किए हैं
फाइल फोटो