आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम और सेमेस्टर के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा सितंबर में होगी। विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है, जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
आंबेडकर विवि के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कराई जाएंगी, प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। विवि प्रशासन ने परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है, विवि के कुलपति डॉ अशोक मित्तल का मीडिया से कहना है कि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
अंतिम वर्ष के इन छात्रों की होगी परीक्षा
बीएससी 43495
बीए 30969
बीकॉम 10812
एमए 8684
एमकॉम 2689
एमएससी 2085
बीकॉम वॉकेशनल 308