आगरालीक्स.. आगरा बडे कारोबारी मनोहरलाल दौलतराम गर्ग गजक वाले का बेटा गायब हो गया है, उसका कोई पता नहीं चला है, 30 साल के बेटे ऋषभ गर्ग के गायब होने पर थाना छत्ता में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मनोहरलाल दौलत राम गर्ग गजक वालों का बेटा ऋषभ गर्ग (30) पुत्र दौलतराम निवासी पुष्पांजलि एक्सटेंशन शुक्रवार दोपहर को वह कर्मचारी सुमित के साथ खालसा गली स्थित मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां से गायब हो गया। कर्मचारी ने पहले परिजनों और फिर पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी में दिखाई दिया
ऋषभ गर्ग दरेसी पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। ऋषभ का मोबाइल बंद आ रहा है। उनकी आखिरी लोकेशन कुबेरपुर मिली है।सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि वह अकेले थे। पैदल जा रहे थे। इससे इतना तो साफ हो गया है कि मामला अपहरण का नहीं है। पुलिस को जानकारी मिली है कि ऋषभ का अपना चांदी का भी काम है। उसमें मोटा घाटा हुआ है। कर्जा भी है। इसी की वजह से वह परेशान हैं। कुछ देनदारों से उनकी व्हाट्स एप पर चेटिंग भी हुई थी। उन देनदारों ने यह जानकारी पुलिस को दी है।