आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी ने आनलाइन मोबाइल के लिए आर्डर दिया, मोबाइल लेकर डिलीवरी ब्वॉय पहुंचा, डिब्बा खोला तो उसमें बर्तन धोने वाले तीन साबुन निकले। कारोबारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस को सौंप दिया, उसके खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा के शाहगंज के रहने वाले गारमेंट शोरूम के संचालक गुलशन माकन ने छह अगस्त को मोबाइल खरीदने के लिए आनलाइन आर्डर दिया, उन्होंने शॉपिंग कंपनी से 17 हजार का मोबाइल बुक किया। डेबिट कार्ड से 17हजार का भुगतान करने पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिला।
डिलीवरी ब्वॉय से बॉक्स लेकर खोला, निकले साबुन
रविवार को डिलीवरी ब्वॉय मोबाइल का बॉक्स लेकर पहुंचा। कारोबारी ने डिलीवरी ब्वॉय के सामने ही बॉक्स खोला, बॉक्स में बर्तन धोने के तीन साबुन रखे हुए थे। कारोबारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड लिया। उससे मोबाइल के रुपये वापस करने की कहने लगे, इससे विवाद गर्मा गया।
पुलिस को सौंपा
कारोबारी डिलीवरी ब्वॉय को पकडकर थाना शाहगंज ले गए, डिलीवरी ब्वॉय ने कहा कि बॉक्स में क्या है हमें पता नहीं होता है, हम कोरियर कंपनी के लिए काम करते थें, जो बॉक्स भेजा है वह पहुंचा दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा, इस मामले में थाने में तहरीर दी है।