आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढने के साथ पॉश कॉलोनी से लेकर अपार्टमेंट सहित 134 कंटेनमेंट जोन हैं, पढे सूची।

आगरा में रविवार नौ अगस्त को कोरोना के 38 नए केस आए हैं। इसमें नगर निगम के अधिशासी अभियंता, यहां काम करने वाले एक कर्मचारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अलग अलग क्षेत्र से कोरोना के नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजोंकी संख्या 2103 पहुंच गई है। अब 308 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 134 हो गई है।