Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Businessman Son preparing for NEET commits suicide in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Businessman Son preparing for NEET commits suicide in Agra #agranews

383

आगरालीक्स..(.Agra News 4th September) आगरा के कारोबारी के इकलौते बेटे ने की सुसाइड, सेंट पीटर्स से पढाई करने के बाद नीट की कर रहा था तैयारी, नीट देने के बाद दोस्तों के साथ कार से मनाली जाने का बनया था प्लान।

आगरा के कमला नगर ​ए ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सिंह दवा कारोबारी हैं, पत्नी अनीता सिंह अनवरी निलोफर गल्र्स कालेज में टीचर हैं। उनका 19 आगरा के कमला नगर ​ए ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सिंह दवा कारोबारी हैं, पत्नी अनीता सिंह अनवरी निलोफर गल्र्स कालेज में टीचर हैं। उनका 19 साल का बेटा आर्यन सेंट पीटर्स इंटर कालेज से इंटरमीडिएट करने के बाद नीट की तैयारी कर रहा था। बहन आराध्या डीयू से स्नातक कर रही है। एमबीबीएस में प्रवेश के​ लिए नीट की तैयारी कर रहा था,सितंबर में परीक्षा होनी है। वह शुक्रवार शाम को अपने घर के पास स्थित दूसरे घर में तैयारी करने की कहकर गया। शाम को आर्यन की बहन आराध्या कॉफी देने के लिए गई, कमरा अंदर से बंद था।

पंखे से लटका मिला शव, खिडकी तोडकर अंदर घुसे
बहन आराध्या ने कापफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला, उसने परिजनों को बताया, वे भी आ गए। मोबाइल मिलाना तो स्विच आफ था, दरवाजा न खुलने पर आर्यन के दोस्तों को बुला लिया, वे भी आ गए लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ​कमरे की खिडकी तोडकर अंदर घुसे, अंदर पंखे पर तार से आर्यन का शव लटका हुआ था। यह देख चीख पुकार मच गई, उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

कार से मनाली जाने की कर रहा था प्लानिग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था, पिछले साल रैंक कम आने पर बीडीएस में प्रवेश मिल रहा था लेकिन वह एमबीबीएस में प्रवेश लेना चाहता था। इस बार घर पर रहकर ही तैयारी कर रहा था, सितंबर में नीट देने के बाद दोस्तों के साथ कार से मनाली जाने का प्लान बनाया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!