आगरालीक्स..(.Agra News 22nd October ) आगरा में कारोबारी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव केस 5 हो गए हैं। 3870 सैंपल की जांच की गई, शुक्रवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है।
आगरा कोरोना मुक्त हो गया था लेकिन अब दोरोना कोरोना के केस मिलने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जूता कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है, 35 साल के जूता कारोबारी ने सर्दी जुकाम होने पर निजी लैब में जांच कराई, इसमें कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जूता कारोबारी को होम आइसोलेट किया गया है।

3870 सैंपल लिए गए
कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 3870 सैंपल लिए गए, इन सैंपल में से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। हालांकि 24 घंटे में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं, उससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।