आगरालीक्स.. आगरालीक्स आगरा में व्यापारियों को खुद ही रात में पहरा देने पर मजबूर होना पड रहा है। लुहार गली, कोतवाली, मंटोला में दुकानों में चोरी की वारदातें बढने पर व्यापारियों ने निर्णय लिया है।
आगरा की लुहार गली, कोतवाली और मंटोला में चोरी की वारदात बढ गई हैं। दुकानों में चोरी हो रही है, शाम को कारोबारी दुकान बंद कर जा रहे हैं। सुबह पहुंचने पर दुकान के ताले टूटे मिल रहे हैं। इससे कारोबारी परेशान हैं। लुहार गली व्यापार समिति के महामंत्री संदीप गुप्ता का मीडिया से कहना है कि चोरी की वारदात बढ रही हैं, इसलिए व्यापारियों ने खुद ही रात में पेहरा देने का निर्णय लिया है। जल्द ही बैठक बुलाकर पेहरा का दिन निर्धारित किया जाएगा। हर रोज एक ग्रुप पेहरा देगा।
पुलिस गश्त की मांग
कोतवाली और मंटोला में चोरी की वारदात बढ गई है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त की मांग की है।