आगरालीक्स…आगरा में लंगड़े की चौकी स्थित हरदयाल विकलांग केंद्र पर दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया। 113 दिव्यांग पंजीकृत।
चिकित्सकों ने जांची मरीजों की परेशानीः शोभा जैन

ओसवाल बुक्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का शुभारम्भ शोभा जैन और स्वाती जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में पंजीकृत हुए 40 दिव्यांगों को लिम्ब, 60 को कैलीपर्स और 13 वैसाखी दी जाएगी। संस्थापक शोभा जैन ने बताया कि श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डा रमेश चंद्र और डा दीपक ने जांच की। जांच के बाद मरीजों को उनकी परेशानी के हिसाब से उपकरण देने का निर्णय लिया।
एक-दो दिन में वितरित होंगे उपकरण
जांच के बाद मरीजों के माप लिए गये हैं। उसी के हिसाब से उपकरण तैयार करवाए जा रहे हैं, एक-दो दिन में सभी मरीजों को उपकरण प्रदान किये जाएंगे।
यह रहे मौजूद
इस दौरान मंजू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नीरु अग्रवाल, दिनेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।