आगरालीक्स… मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने स्मार्ट कैमरे से सभी कैटेगरी में ई चालान करने, स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी पर जुर्माना करने के निर्देश।
मंडलायुक्त ने की आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक लघु सभागार में हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम इंटीग्रटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा की गयी।
आगरा में 43 स्थानों पर लगे हैं स्मार्ट सीसी कैमरे
अवगत कराया गया कि 43 जंक्शन पर लगे सभी स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं। उनसे उच्च गुणवत्ता का डेटा मिल रहा है।
सभी कैटेगरी में ई चालान के निर्देश
स्मार्ट कैमरे से जनित होने वाले ई चालान से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी कैटेगरी में ई चालान होने चाहिए। आरएफआईडी सिस्टम को भी पूर्ण सक्रिय बनाया जाए। अन्य सिस्टम एवं कंपोनेंट से जुड़े सभी सॉफ्टवेयर को भी इंटीग्रेटेड करने के निर्देश दिये।
धीमा कार्य करने वाली एजेंसियों पर लगाएं जुर्माना
आगरा स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि निर्धारित समय पर सभी प्रोजेक्ट्स को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें, जिन प्रोजेक्ट्स पर कार्य धीमा चल रहा है, संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाए।
स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश
आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने सदर लाईब्रेरी को विकसित करने और शहर में एक इंडोर स्टेडियम बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने एवं स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिये। ताजमहल के पास डिस्पेंसरी बनाने हेतु एनओसी से संबंधित सभी कार्यवाही जल्द पूर्ण करने को निर्देशित किया।
ई-टॉयलेट में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर सही नहीं होने पर खफा
एबीडी क्षेत्र में सेंट्रल वर्ज पर प्लांटेशन और सैफ्टी मार्किंग का कार्य पूर्ण करने को कहा। ई टॉयलेट में खराब इलेक्ट्रॉनिक सेंसर को अभी तक बदले न जाने पर नाराजगी जताई। हेरिटेज वॉक पर वॉल पेंटिंग, साइनेज लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने, पर्यटकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार एवं ऑनलाइन बुकिंग हेतु मेरा आगरा एप व बुक माई शो से कनेक्ट करवाने के निर्देश दिये।
24 घंटे जलापूर्ति व सीवरेज सिस्टम इसी माह पूरा करें
आगरा में 24 घंटे जलापूर्ति और एबीडी क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित के कार्य को इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बस शेल्टरों पर रूट-टाइम डिस्प्ले बोर्ड लगाकर बस शेल्टरों को पूर्ण सक्रिय बनाने को कहा।
पब्लिक बाईसाइकिल शेयरिंग सिस्टम बढ़ाने पर जोर
स्थानीय लोगों व पर्यटकों की रुचि के अनुसार पब्लिक बाईसाइकिल शेयरिंग सिस्टम के अंतर्गत साइकिलों की संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने एवं आज सब्जी मंडी, फतेहाबाद रोड़ पर शुरू हुए चार्जिंग स्टेशन के अलावा अन्य 9 लोकेशन पर भी स्टेशन विकसित करने के निर्देश दिये।
इलेक्ट्रिक बस मैनेजमेंट की खराब परफॉर्मेंस पर नाराजगी
शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बस और उनसे होने वाली प्रतिमाह आय की भी मंडलायुक्त महोदया द्वारा समीक्षा की गयी। इलेक्ट्रिक बस मैनेजमेंट की खराब परफॉर्मेंस और लगातार आय में आ रही गिरावट पर मंडलायुक्त ने नाराजगी दिखाई। कम आय पर एजेंसी को नोटिस भेजने को कहा। बेटिकटों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
छह नये रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने को मंजूरी
आय बढ़ाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बस के रूटों में परिवर्तन करते हुए पब्लिक डिमांड के हिसाब से 6 नये रूटों पर बस चलाने की स्वीकृति मंडलायुक्त द्वारा दी गयी।