आगरा लीक्स……, कैंसर से कराहते मरीजों का एसएन मेडिकल कॉलेज तडपा रहा है। कैंसर रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष डॉ एके आर्या मरीजों से पफाइल बनाने के लिए अपने स्टापफ से 200 रुपये की अवैध वसूली करा रहे हैं। इसके साथ ही रेडियोथैरेपी के लिए दो से पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं। आठ मई को यहां सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव पहुंचे। वार्ड में भर्ती सुनीता ने बताया कि उसे एक महीने से पटटी तक नहीं की गई। यह मरीज विभागाध्यक्ष डॉ एके आर्या के अंडर में भर्ती हैं। वे छुटटी पर थे तो उनकी जगह डॉ तबस्सुम को मरीज देखना था, लेकिन जैसे ही सपा के जिलाध्यक्ष वार्ड में पहुंचे, डॉ तबस्मुम पीछे के गेट से चली गई। यही नहीं, सुनीता से पांच हजार की दवाएं मंगाई गई, यह दवाएं भी डॉ आर्या दवा कंपनियों से सौदेबाजी कर लिखते हैं। यहां तक कि उन पर आरोप लगाए गए हैं कि वे एमवे की दवाएं बिक्री बढाने के लिए गभीर कैंसर मरीजों को लिख रहे हैं। इसके बाद भी डॉ आर्या के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


Leave a comment