आगरालीक्स.. आगरा में ताज का दीदार करने के लिए भीड उमड रही है लेकिन कैपिंग के चलते टिकट ना मिलने पर पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं। रविवार को सुबह से ताजमहल पर भीड है, पूरे परिवार के साथ लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल की टिकट विंडो बंद हैं, केवल आनलाइन टिकट बुकिंग हो रही हैं। ताजमहल का दीदार करने के लिए हर रोज सुबह व दोपहर के स्लाट में 2500-2500 टिकटें ही बुक हो सकती हैं। शनिवार को दोपहर दो बजे तक दोपहर के स्लाट के सभी 2500 टिकट बुक हो गए। दोपहर दो बजे के बाद आए अधिकांश पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ा। शनिवार को 4311 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा, जिनमें 484 बच्चे थे। जबकि ताजमहल पर सुबह के स्लाट में 2205 पर्यटक आए, जिनमें 15 वर्ष तक के 248 बच्चे शामिल थे। दूसरे स्लाट के सभी 2500 टिकट जरूर बुक हुए, लेकिन उनमें से 1870 पर्यटक ही आए। दूसरे स्लाट में शनिवार को ताजमहल 2106 पर्यटकों ने देखा था, जिनमें 236 बच्चे शामिल थे।
टवीट से किया गया फोटो