आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार आग का गोला बन गई, कार सवारों ने कूद कर जान बचाई। कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे से डस्टर कार से चार्टेड अकाउंटेंट दीपक अग्रवाल पुत्र सतवीर अग्रवाल निवासी गोल्फ सेक्टर 78 नोएडा अपने साथी प्रदीप कुमार मिश्रा निवासी अमन विहार दिल्ली और ड्राइवर के साथ लखनऊ के लिए निकले। वहां उन्हें एक फर्म का आडिट करना था, सुबह मथुरा क्षेत्र में दौडती कार से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। ड्राइवर ने कार साइड में खडी कर दी, कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।
एक्सप्रेस वे पर वाहन रुके
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार से आग की लपटें उठने पर वाहन रुक गए, करीब 30 मिनट तक वाहन रुके रहे और दिल्ली से आगरा की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक कार जलकर स्वाह हो चुकी थी।