आगरालीक्स ..आगरा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आधी रात से तेज बारिश हो रही है, स्कूलों में रेनी डे को लेकर सुबह परिजन चिंतित रहे। हालांकि, अधिकांश स्कूल खुले हुए हैं लेकिन स्कूल में बच्चे कम गए हैं।
पहाडों पर हुई बर्फबारी के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आगरा और आस पास के जिलों में गुरुवार रात से बादलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। रात एक बजे के बाद आगरा में तेज बारिश हुई, सुबह छह बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश थम गई, सुबह सात बजे के बाद दोबारा बारिश होने लगी। रात में हुई बारिश से गलन भरी सर्दी पड रही है।
मथुरा, फीरोजाबाद में पडे ओले
आगरा में तेज बारिश हुई तो पडोसी जिले मथुरा, फीरोजाबाद में ओले पडने के साथ बारिश हुई है, सुबह तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई है।
रेनी डे का होता रहा इंतजार
आगरा सहित आस पास के जिलों में सुबह से हुई बारिश के चलते लोग रेनी डे के चलते स्कूलों की छुटटी का मैसेज देखते रहे लेकिन अधिकांश स्कूलों ने छुटटी नहीं की है। मगर, सुबह बारिश होने के चलते तमाम बच्चे स्कूल नहीं गए हैं।