
शिक्षक संघ की मांग पर बढी डेट
एपीआई के लिए आवेदन करने में तमाम समस्याएं आ रही हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से संबदृध् एडेड कॉलेजों को के शिक्षकों को आवेदन करने में समस्या आ रही थी। इसमें शोध कार्य, शैक्षणिक कार्य, प्रशासनिक कार्य करने का ब्योरा देना हैंं। मगर शिक्षकों के लिए यह बडी समस्या बनी हुई थी। उन्होंने शोध कार्य ही नहीं किया है। इसके चलते आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
प्राचार्यों से शिक्षकों की ठनी
यही नहीं प्रशासनिक कार्य के अंकों से एपीआई में स्कोर करने के लिए शिक्षकों की प्राचार्यों से भी ठन गई है। कॉलेज प्राचार्य ने उन्हीं शिक्षकों को कमेटी में रखा है, जिनसे उनके अच्छे संबंध हैं और उनकी जी हुजूरी कर रहे हैं।
Leave a comment