आगरालीक्स…सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के एग्जाम एक ही शिफ्ट में होंगे. दो एग्जाम के बीच में मिलेगा टाइम…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लिए सेकेंड टर्म एग्जाम 26 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं. बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को लेकर टाइम व अन्य जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. जैसे इस बार परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में होगी. पहले की तरह बच्चों को दो शिफ्ट में परीक्षा देने नहीं जाने होगी. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा. यही नहीं दो परीक्षाओं के बीच में पर्याप्त समय दिया जाएगा जिससे कि बच्चे आसानी से और अच्छी तैयारी कर सकतें. एक ही तारीख पर दो सब्जेक्ट के पेपर न पड़े इसको लेकर पूरा ध्यान रखा गया है.

तैयारी के लिए मिलेगा समय
10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही है. 10वीं की परीक्षा 24 मई और 12वीं की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी. एग्जाम की डेट शीट तैयार करने में जेईई मेन सहित बाकी दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का भी ध्यान रखा गया है. जिन दो पेपर के बीच में गैप थोड़ा कम है उनको बाद की डेट में कंडक्ट किया गया है जिससे कि स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.