आगरालीक्स… सीबीएसई 10 वीं के टॉपर सिद्धांत पेंगोरिया मूल रुप से आगरा के रहने वाले हैं, उन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर सीबीएसई 10 वीं में देश में टॉप किया है। वे अब नोएडा में रहे हैं। लोटस वैली स्कूल, नोएडा से पढाई कर रहे हैं। आगरा के फतेहाबाद में कारोबारी पेंगोरिया परिवार से वे ताल्लुक रखते हैं।
नोएडा के सेक्टर-93 निवासी एकाउंटेंट मनीष पेनगोरिया और श्वेता पेनगोरिया के बेटे सिद्धांत पेंगोरिया ने सीबीएसई में टॉप किया है, वे मूल रूप से फतेहाबाद आगरा के रहने वाले हैं।
सिद्धांत की माक्र्सशीट
500 में से 499 (99.8 फीसद)
गणित में 100, अंग्रेजी में 99, फ्रेंच में 100, एसएससी में 100 और साइंस में 100 अंक हासिल किए हैं। पढ़ाई के अलावा सिद्धांत को वॉलीबॉल खेलने का भी शौक है।
आगरा में अंकिता दत्ता ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर चार छात्र छात्राएं
आगरा में एयर फोर्स स्कूल, एयरफोर्स स्टेशन आगरा की छात्रा अंकिता गुप्ता ने 493 अंक यानी 98 8 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। सेना कमी की बेटी अंकिता जिले की टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर 493 अंक यानी 98 6 फीसद अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय नंबर टू के सुब्रतो बनर्जी, गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम की श्रेया मौर्या, सचदेवा मिलेनियम शास्त्रीपुरम की आयुषी सिंह और आल सेंट स्कूल शमसाबाद की मुस्कान प्रभाकर श्रीवास्तव रहीं हैं।
तीसरे पर दो और चौथे नंबर पर चार छात्र
तीसरे नंबर पर 492 अंक यानी 98 2 फीसद अंक के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल की पूजा मारिया और विजया इंटरनेशनल स्कूल की स्रष्टि अग्रवाल रहीं हैं। चौथे नंबर पर चार छात्र छात्राएं रहे हैं।