आगरालीक्स …..आगरा में सीबीएसई 12 वीं के 14000 छात्रों का रिजल्ट घोषित, जानें 12 वीं के टॉपर्स के बारे में।

सीबीएसई के 110 स्कूलों के 14000 छात्रों का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा। आगरा में सीबीएसई 12 वीं में टॉप 5 सब्जेक्ट के अनुसार एक छात्र और एक छात्रा ने टॉप किया है।
98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया टॉप
डीपीएस की छात्रा खुशी अग्रवाल और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र मानवेंद्र ने 12 वीं में टॉप किया है, इन दोनों ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अभी तक स्कूलों की तरफ से बताए गए रिजल्ट के अनुसार, ये दोनों ही टॉपर हैं। हालांकि, सीबीएसई ने टॉपर्स घोषित नहीं किए हैं। कॉलेज संचालक स्कूल के टॉप छात्रों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।
78 प्रतिशत रहा रिजल्ट
आगरा के सीबीएसई स्कूलों का 12 वीं का रिजल्ट 78 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही 10 वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।