आगरालीक्स… आईआरसीटीसी का गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन वैष्णो देवी के लिए विशेष पैकेज। आना-जाना, खाना-पीना-ठहरने की सुविधा। जानिये कितना किराया और सुविधा।
नहीं करना पड़ेगा परेशानी का सामना
गर्मियों की छुट्टी में आप वैष्णों देवी के दर्शन करने के इच्छुक हैं तो आईआरसीटीसी ने विशेष पैकेज तैयार किया है। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रुकने से लेकर खाना-पीना-ठहरने की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
तीन दिन और चार रात का है पैकेज
वैष्णो देवी का यह टूर पैकेज पूरी तरह इंश्योर्ड है और तीन रात और चार दिन के इस टूर पैकेज में एसी-थर्ड की सुविधा मिलेगी।
इतना रहेगा किराया
वैष्णो देवी के इस टूर में किराया तय कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति अकेले यात्रा कर रहा है तो उसे 10,395 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ किराया 7,855 रुपये और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर 6,795 रुपये खर्च करने होंगे। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 15 मई से शुरू हो रही है।