आगरालीक्स … सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित

सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट शुक्रवार सुबह 10.50 पर घोषित कर दिया गया। 87.33 प्रतिशत छात्र 12 वीं में पास हुए हैं। इसमें भी त्रिवेंद्रम रीजन ने टॉप किया है, त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट 99.91 प्रतिशत रहा है।
छात्राओं ने मारी बाजी
सीबीएसई के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी है, 90.68 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 84 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, छात्राएं छात्रों से 6.01 प्रतिशत ज्यादा पास हुई हैं।
सीबीएसई ने टॉपर नहीं किए घोषित
सीबीएसई ने टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है, जिससे जो छात्र टॉप नहीं कर पाए हैं उनका मनोबल कम होता है। मगर, स्कूल स्तर पर टॉपर की सूची जारी कर दी जाती है, जिले के टॉपर भी घोषित कर दिए जाते हैं।