आगरालीक्स…. आगरा में 12 वीं और 10 वीं के छात्रों की एक से 15 जुलाई तक होने वाली बोर्ड परीक्षा रदृद कर दी है, 12 वीं के छात्रों का पिछली तीन परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन होगा, आईसीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से रदृद कर दी हैं।
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की बची हुई परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच प्रस्तावित की गईं थी। इस मामले में अभिभावक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, तीन राज्यों ने भी परीक्षाएं ना कराने के लिए कहा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली थी।
12 वीं के छात्र चाहें तो दे सकेंगे परीक्षा लेकिन 10 वीं छात्रों की नहीं होगी परीक्षा
सीबीएसई के 12 वीं के छात्रों को विकल्प दिया गया है कि वे चाहें तो बाद में परीक्षा दे सकेंगे, यदि वे परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो पिछली दो परीक्षा के आधार पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जबकि 10 वीं के छात्रों की अब परीक्षा नहीं होगी।
आईसीएसई ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा की रदृद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीएसई ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पूरी तरह से रदृद कर दी है, इन दोनों कक्षाओं की अब कोई परीक्षा नहीं होगी।