आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल—विजय नगर, नवोदय विद्यालय, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, आरसीएस मैमोरियल स्कूल] यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के इन बच्चों ने किया टॉप
सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आगरा के स्कूलों में भी बच्चों ने टॉप अंक हासिल किए हैं और स्कूल टॉप किया है…
जवाहर नवोदय विद्यालय कोलारा कलां आगरा में 12वीं कक्षा की शिवानी ने 91.2 % के साथ विज्ञान वर्ग में टॉप किया तो वहीं नैतिक तिवारी ने 84% के साथ दूसरा और लोकेश ने 80.6% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. होटल मैनेजमेंट वर्ग में 82 प्रतिशत के साथ गौरव टॉपर रहे. दूसरे स्थान पर 81.6% के साथ दीक्षा तथा तीसरे स्थान पर सोनम शर्मा 81.4% रहीं. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95% के साथ सक्षम और निधि ने टॉप किया. 94.4 प्रतिशत के साथ नियति दूसरे और लक्ष्मी 93.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रीं.






