आगरालीक्स ….दुस्साहस आगरा में एक की कॉलोनी में दो बार चोरों का धावा, डॉक्टर के घर से चोरी, दूसरे घर में परिवार मौजूद, घुसे चोर, सीसीटीवी देखें।
आगरा के कमला नगर में गेट बंद ब्रज धाम फेज वन कॉलोनी में 15 जनवरी यानी सोमवार की रात दो बजे चोरों ने धावा बोला। शॉल से चेहरा ढक कर पहुंचे पांच चोरों ने ब्रज धाम कॉलोनी के गेट का ताला तोड़ा। कॉलोनी में घुसते ही दंत रोग चिकित्सक डॉ. धींगड़ा के घर का ताला तोड़कर उसमें घुस गए। घर पर कोई नहीं था, सभी लोग बाहर गए हुए थे। कैश और ज्वैलरी लेकर चोर फरार हो गए। सुबह गेट का ताला खुला होने पर डॉक्टर धींगड़ा और पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी में एक महिला के साथ दिखाई दिए चार चोर
कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। सीसीटीवी में चोरों के साथ एक महिला भी दिखाई दे रही थी। चोरों ने कॉलोनी के पहले गेट पर बनी चौकीदार के रूम को देखा, चौकीदार सो रहा था। इसके बाद कॉलोनी के दूसरे गेट के ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर किस रास्ते से बाहर निकले यह पता नहीं चल सका।
कॉलोनी के ही एक और घर में घुसे चोर
ब्रज धाम फेज वन कॉलोनी के दोनों गेट के बीच में फ्लैट बने हुए हैं। इसके भूतल पर परिवार रहता है। रात 2.15 बजे दो चोरों ने बाहर का गेट खोला और अंदर घुस गए। दोनों चोरों का चेहरा ढका हुआ था। उस समय घर में लोग जगे हुए थे, इसके बाद भी चोर अंदर घुस गए, सीढ़ी से पहले मंजिल पर गए और एक चोर नीचे खड़ा रहा। कुछ देर बाद लौट गए। कॉलोनी में 24 घंटे में दो घटनाओं के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी से चोरों की पहचान की जा रही है।
दहशत में लोग, पुलिस गश्त की मांग
एक के बाद एक दो वारदात से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है। जिस क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है वहां एक दर्जन कॉलोनी है।