आगरालीक्स …..आगरा में सीडीएस की 30 और एनडीए की 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें शिडयूल।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेना में अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए कम्बाइंड डिफेंस सर्विस और नेशनल डिफेंस सर्विस की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार सीडीएस और एनडीए की परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, इसके लिए आगरा में केंद्र बनाए गए हैं।
सीडीएस की परीक्षा 30 केंद्रों पर
सीडीएस की परीक्षा 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें से 12 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह नौ से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही तीसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
एनडीए की परीक्षा 27 केंद्रों पर
वहीं, एनडीए की परीक्षा 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।