आगरालीक्स.. आगरा में कैलाश घाट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस, हरियाणवी एक्र्टेस, कोरियाग्राफर ने यमुना मैया की आरती की, इससे पहले यमुना घाट पर सफाई करने के साथ रंगोली सजाई गई।
सोमवार को यमुनाप्रेमियों ने स्वच्छ भारत अभियान एवं यमुना शुद्धिकरण अभियान के तहत आरती स्थल पर घाट की सफाई कर चौक पूरन किया एवं रंगोली बनायी । मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्ट्रेस काश्वी कंचन, हरियाणवी एक्ट्रेस रिचा हुड्डा एवं कोरियोग्राफर मीनू पांडे । यमुना आरती सम्पन्न होने के बाद उपस्थित सभी यमुना-श्रद्धालुओं ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लिया । आरती का शुभारम्भ व मार्गदर्शन किया महंत गौरव गिरि ने, संयोजन किया श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक मदन मोहन शर्मा,नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह ने, इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में शामिल हुये मुकेश गौतम,अपर्णा सिंह, ईवेंट के प्रबंधक सी.पी.शर्मा, रंजना शर्मा । सभी आयोजको ने मिलकर गणमान्य अतिथियों को ‘यमुना साधक सम्मान’ देकर सम्मानित किया । सहयोग किया सुशील सारस्वत,सुषमा सारस्वत, राजकुमारी पाराशर, ममता पचौरी,मिथलेश शाक्य,अमन सारस्वत,नकुल सारस्वत,प्रतीक तोमर, विजय कुमार ,श्याम बाबा आदि।