Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Central GST Department team arrest Mastermind of fake invoice gang #agranews
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Central GST Department team arrest Mastermind of fake invoice gang #agranews

208

आगरालीक्स…(Agra News 26th September). आगरा से सेंट्रल जीएसटी​ डिपार्टमेंट की टीम ने कारोबारी को अरेस्ट किया। 100 से अधिक फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की हेराफेरी का मामला।

सेंट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट की टीम ने रविवार को आगरा के सिकंदरा निवासी नितिन वर्मा को अरेस्ट किया है। नितिन वर्मा पर 100 से अधिक फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी करने का आरोप है, इस मामले में सेंट्रल जीएसटी की टीम नितिन वर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। सीजीएसटी आयुक्त ललन कुमार के निर्देशन संयुक्त आयुक्त भवन मीना के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त अनिल शुक्ला, अधीक्षक ऋषि देव सिंह और संजय कुमार ने कर अपवंचन शाखा के निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, कपिल कुमार, विपिन कुमार, अजय सोनकर, अनुराग सोनी ने आरोपी नितिन वर्मा को उसके घर से अरेस्ट किया है।

नितिन वर्मा

यह है मामला
नितिन फर्जी फर्मों के जरिए 691 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दिखाकर 100 करोड़ रुपये का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) वसूल चुका था। इस मामले में 19 दिसंबर 2019 को सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर के नेतृृत्व में आवास विकास स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। सेक्टर-1, सेक्टर-6 में , सेक्टर-3ए, चंद्र प्रकाश कृपलानी और सेक्टर-7 में नितिन वर्मा के घर टीम पहुंची थीं। नितिन वर्मा घर से फरार गया।

इस तरह हुआ खेल
नितिन वर्मा ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कार्यालय खोला था। यहां से नितिन होम लोन, पर्सनल लोन, ओ.डी लिमिट, प्लाट खरीदने बेचने का काम करने लगा। लोन के लिए पेनकार्ड और आधार कार्ड आने लगे । उन दस्तावेजों पर ही फर्जी फर्म बनाई, बैंकों में खाते खोले। इन फर्जी फर्मों द्वारा देश के अनेक राज्यों में कई व्यक्तियों और फर्मों को बोगस इनवाइस बिना किसी माल की वास्तविक सप्लाई के दे दिए गए और उन पर उन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया। इस तरह सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!