आगरालीक्स… आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र निर्धारित करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को नोटिस, डूब क्षेत्र में पिलर ना लगाने पर डीएम से मांगा जवाब।
ताज संरक्षित वन क्षेत्र और यमुना के प्रतिबंधित डूब क्षेत्र में स्थित खादर में अवैध खनन के लिए डॉ. शरद गुप्ता ने साल 2021 में शिकायत की थी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी ने मामले का स्वत संज्ञान लिया था, यमुना के दोनों किनारों पर 200 200 मीटर क्षेत्र को डूब क्षेत्र निर्धारित करते हुए पिलर लगाए जाने के निर्देश दिए थे।
पिलर लगाने के मामले में डीएम से मांगा जवाब
इस मामले में डॉ. शरद गुप्ता की आरटीआई के जवाब में सिचाई विभाग ने बताया था कि साल 2017 में डूब क्षेत्र में पिलर लगाए गए थे, पोइया घाट के अप और डाउन स्ट्रीम में दाईं तरफ ही पिलर लगाए और यमुना के बांई तरफ पिलर नहीं लगाए, जबकि दोनों तरफ अतिक्रमण किया गया था। इस मामले में अब डीएम से जवाब मांगा है अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।