आगरालीक्स …आगरा में साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली लागू होने के बाद सख्ती, विवेचना में लापरवाही पर दरोगा इंस्पेक्टर से कराई जाएगी ट्रैफिक डयूटी।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में लागू की गई नई व्यवस्था के तहत दरोगा और इंस्पेक्टर को विवेचना ग्रहण करने के बाद विवेचक को 24 घंटे में घटनास्थल का निरीक्षण करना होगा। साक्ष्य संकलन से लेकर पीड़ित को समय सीमा बतानी होगी, इसके साथ ही विवेचक को अपना पूरा प्लान बनाकर अधिकारियों को अनुमोदन के लिए भेजना होगा। हर स्तर पर विवेचना की मॉनीटरिंग की जाएगी। विवेचना में नाम बढ़ाने और हटाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी।
विवेचना में लापरवाही पर किया जाएगा डिबार
दरोगा और इंस्पेक्टर विवेचना में लापरवाही करते हैं तो उन्हें डिबार किया जाएगा। इसके साथ ही उनसे ट्रैफिक की डयूटी भी कराई जाएगी।