आगरालीक्स…कोरोना ने बदला रूप. अब उठावनी घर पर नहीं व्हाट्सअप पर हो रही. तय समय पर आनलाइन आकर लोग दे रहे श्रद्धांजलि. पढ़ें पूरी खबर
कोरोना महामारी ने लोगों के अंदर कई तरह के बदलाव किए हैं. इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा है. हर तरफ लोग परेशान हैं. सरकार और प्रशासन द्वारा लोगों से कोरोना के प्रति अवेयर होने को कहा जा रहा है और लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस रखने को कहा जा रहा है. ऐसे में लोगों ने भी कई परिवर्तनों को अपनाना शुरू कर दिया है.
आॅनलाइन हो रही उठावनी
कोरोना काल को देखते हुए अब लोग उठावनी भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. लोगों को उठावनी का तय समय दिया जा रहा है और उस पर व्हाट्सअप नंबर दिया जा रहा है. इसके बाद लोग तय समय पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. दरअसल लोग कोरोना महामारी के कारण अब लोगों को घर पर बुलाने से परहेज कर रहे हैं. इसके लिए वो आॅनलाइन सोशल मीडिया का ज्यादा सहारा लेने लगे हैं.