मथुरालीक्स(25 July 2021 Mathura News)। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।छह क्षेत्राधिकारियों के सर्किल बदलने के साथ ही नौ कोतवाली प्रभारियों के तबादले किए हैं।
मथुरालीक्स। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।छह क्षेत्राधिकारियों के सर्किल बदलने के साथ ही नौ कोतवाली प्रभारियों के तबादले किए हैं। एक इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेजा है।
इन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले
एसएसपी के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान को सीओ मांट से सीओ गोवर्धन, राम मोहन शर्मा को सीओ सदर, नेत्रपाल सिंह को सीओ मांट, रविकांत पाराशर को सीओ गोवर्धन से सीओ छाता, जितेंद्र कुमार सिंह और गौरव त्रिपाठी को केजेएस पर तैनाती दी गई है।
प्रभारी निरीक्षकों के तबादले
प्रभारी निरीक्षकों के तबादले की सूची के अनुसार, थाना हाईवे पर तैनात तेजतर्रार इंस्पेक्टर विनोद कुमार को वृंदावन कोतवाली प्रभारी, वृंदावन में तैनात शशि प्रकाश शर्मा को जमुनापार थाना प्रभारी, स्वाट टीम प्रभारी अनुज कुमार को थाना प्रभारी हाईवे, गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक छाता कोतवाली, यहां तैनात रवि त्यागी को स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है। तेजतर्रार इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे को पुलिस लाइन से थाना गोवर्धन का प्रभारी बनाया गया है। जमुनापार थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना गोविंद नगर प्रभारी एमपी चतुर्वेदी को थाना प्रभारी सदर बाजार जबकि यहां तैनात विजय कुमार सिंह गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं।