नईदिल्लीलीक्स….केदारनाथ धाम में बर्फबारी थम नहीं रही है। कल से पट खुलेंगे लेकिन केदारनाथ के ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक, जानें इतने दिनों तक रहेगी पाबंदी।

चारधाम जाने वाले यात्री नये नियम को जानें
उत्तराखंड चारधाम 2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के कई राज्यों से उत्तराखंड पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर जाने से पहले यह नया नियम अवश्य जान लें।
खराब मौसम के पूर्वानुमान पर पंजीकरण रोके
उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। आईएमडी के खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद सरकार की ओर से फैसला लिया गया है।
बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे
आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को दर्शन के लिए खुल जाएंगे। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम बना हुआ है।
खराब मौसम से हाईवे बंद ठंड में इजाफा
बारिश के बाद बर्फबारी से भूस्खलन की वजह से गंगोत्री, बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो रहे हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरवाट होने की वजह से लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फिलहाल केदारनाथ धाम में दोनों ऑफलाइन, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।