नईदिल्लीलीक्स… पहलवानों का धरना जंतर-मंतर पर जारी। पूरी रात सड़क पर गुजारी। कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू..
पहलवानों ने दोबारा खोला है मोर्चा

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने एक बार कल से फिर मोर्चा खोल दिया है। वह जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।
उत्पीड़न का आरोप, समर्थन भी मांगा
पहलवानों ने मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया ने वीडियो जारी कर लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
खाप पंचायतों से भी मदद की गुहार लगाई
बजरंग पूनिया विनेश फोगाट, साक्षी मलिक ने सभी राजनीतिक दलों से मदद मांगने के साथ खाप पंचायतों से भी समर्थन मांगा है। उन्होंने खापों से माफी मांगते हुए कहा कि पिछली बार हमसे भूल हो गई थी। हमारे साथ राजनीति हुई, हमें झांसे में लिया गया। हमें आप सबकी जरूरत है, हमारा साथ दीजिये। इस बीच पहलवों के परिजन भी समर्थन में आ गए हैं।
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने ब्रजभूषण पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।