आगरालीक्स. ..आगरा के पुष्पांजलि टावर में टी प्वाइंट खुला होने से पीएनजी के रिसाव से लोग दहशत में आ गए, करीब पांच घंटे तक लोग दहशत में रहे, टी प्लांट को प्लग लगाकर गैस का रिसाव बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पांजलि टावर, दिल्ली गेट के प्लैट नंबर 607 से गुरुवार सुबह 11 बजे ग्रीन गैस की पाइप लाइन से रिसाव पर दुर्गंध आने लगी, इससे पुष्पांजलि टावर में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे प्लैट से बाहर निकल आए, दुर्गंध लगातार बढने पर ग्रीन गैस कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लोगों का कहना है कि शाम पांच बजे ग्रीन गैस लिमिटेड की टीम पहुंची। टीम ने जांच की, टीम का एक कर्मचारी प्लैट तक पहुंचा, वहां पाइप लाइन का टी प्वाइंट खुला हुआ था, उसे कर्मचारी ने प्लग लगाकर बंद किया, इसके बाद ही गैस का रिसाव बंद हो सका। इस दौरान पुष्पांजलि टावर के लोग दहशत में रहे।