आगरालीक्स..(4 February 2022 Agra News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन. अमित शाह का रहा साथ. जानिए कितनी है सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज गोरखपुर की शहर विधानसभा सीटसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में नामांकन किया. सीएम योगी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे. यह पहला मौका है जब तीनों बड़े नेता एक साथ किसी नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखुपर पधारे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ को शहर विधानसभा सीट सेे भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है. इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. बड़ी संख्या में फोर्स भी तैनात रही.
इतनी है सीएम योगी की संपत्ति
नामांकन के दौरान शपथ पत्र के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ के पास दो असलहे हैं. इनमें एक लाख कीमत की एक रिवाल्वर व 80 हजार रुपये कीमत की एक राइफल शामिल है. सीएम योगी के पास कोई वाहन नहीं है. उनके पास एक लाख रुपये नकद, दिल्ली के एसबीआई संसद भवन शाखा में 25 लाख 99 हजार 171 रुपये, पीएनबी की इंडस्ट्रीयल एरिया गोरखनाथ शाखा में 4 लाख 32 हजार 751 और 7 लाख 12 हजार 636 रुपये की चार एफडी, एसबीआई के गोरखनाथ शाखा के खाते में 7908 रुपये हैं.
इसके अलावा एसबीआई की लखनऊ स्थित विधानसभा मार्ग खाता में 67 लाख 85 हजार 395 तथा डाकघर संसद मार्ग, नई दिल्ली के खाते में 35 लाख 24 हजार 708 रुपये हैं. इनका दो लाख 33 हजार रुपये का बीमा है. सीएम योगी के पास कान में 49 हजार रुपये कीमत का 20 ग्राम का कुंडल, दस ग्राम की रद्राक्ष लगी एक सोने की चेन, जिसकी कीमत 12 हजाररुपये है. इसके अलावा मुख्यमंत्री केपास कोई अचल संपति् नहीं है और न ही उन पर कोई मुकदमा दहै.