आगरालीक्स.. आगरा में मुंबई, दिल्ली की तरह गैंग बच्चों से भीख मंगवा रहा है, एमजी रोड पर गैंग बच्चों को छोड देता है, उन्हें नशा कराते हैं और पैसे खुद ले लेते हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आगरा में अनलॉक 3 में एमजी रोड से लेकर चौराहों पर भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या तेजी से बढ गई है, ये बच्चे अन्य बच्चों से अलग हैं। ये नशे में रहते हैं, इनकी उम्र भी अधिक है और हाव भाव भी अलग हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई, दिल्ली की तरह आगरा में बच्चों से भीख मंगवाने वाले गैंग सक्रिय हो गए हैं। ये सुबह बच्चों को एमजी रोड पर छोड देते हैं, शाम को इन्हें ले जाते हैं। भीख में जो भी रुपये मिलते हैं, उसका बडा हिस्सा खुद ले लेते हैंं।
नशे में रहते हैं बच्चे
एमजी रोड और चौराहों पर भीख मांगने वाले बच्चे नशे में रहते हैं, गैंग बच्चों को नशे के लिए व्हाइटनर दे देते हैं, बच्चे इससे नशा करते हैं और भीख मांगते हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने टीम लगाई है। यह टीम चौराहों और रोड पर घूम रहे बच्चों का रिकॉर्ड दर्ज करेगी।