आगरालीक्स…फीस जमा नहीं की तो बच्चों की आनलाइन पढाई की बंद. स्कूल पहुंचकर पेरेंटस ने किया हंगामा..
शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित सेंट थामस स्कूल पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा. अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों की स्कूल फीस जमा न होने के कारण उनके बच्चों को आॅनलाइन पढाई करने से हटा दिया गया है. पेरेंटस का कहना था कि बच्चों की परीक्षाएं चल रही थी लेकिन आॅनलाइन पढाई बंद होने के कारण उनकी परीक्षा छूट गई हैं. शिकायत पर शिकायत पर प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के सदस्य भी स्कूल पहुंच गए और उन्होंने डीआईओएस के आदेश की प्रति दिखाई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे मानने से इंकार कर दिया.
टीम पापा सदस्य दीपक सरीन ने बताया कि कई बच्चे ऐसे हैं जिनके अभिभावक दो तिमाही की फीस जमा कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उनकी पढाई रोक दी है. अभिभावकों ने गेट पर हंगामा काटा लेकिन इसके बावजूद गेट नहीं खोला गया और न ही उन्हें मिलने दिया. इस पर पापा के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस व डीआईओएस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्होंने स्कूल प्रबंधन को समझाया जिसके बाद वह बात करने के लिए राजनी हुए.अभिभावकों की मांग पर फीस जमा करने की मोहलत प्रदान की. साथ ही सभी बच्चों को आनलाइन ग्रुप में जोडने और सोमवार से होने वाली परीक्षा में उन्हें शामिल करने व छूटी परीक्षा समायोजित करने का आश्वासन दिया.