आगरालीक्स.. आगरा में मासूम बच्चों को घर के बाहर से किडनैप कर लिया, उन्हें झांसी किडनैपर झांसी ले जा रहा था, पुलिस ने दोनों बच्चों को मुक्त करा दिया.
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से दो साल के यश और तीन साल की खुशी को किडनैप कर युवक अपने साथ बस से झांसी ले जा रहा था, सैंया टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन के चलते पुलिस चैकिंग कर रही थी। पुलिस को युवक पर शक हुआ, सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुल गया, बच्चों को किडनैप कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, वह बच्चों के पिता का दोस्त है, पुलिस पूछताछ कर रही है।