आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सेंट पैट्रिक्स, सेंट एंथनीज, सेंट पीटर्स, सेंट कानरेडस सहित सीआईएससीई के 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट घोषित, देखें टॉपर्स ( CISCE Result 2025 Agra Topper’s: St Conrad’s Sangani Mehrotra score 99% in 12th#Agra)
सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई यानी 10 वीं और आईएससी यानी 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आगरा के सीआईएससीई के 15 स्कूलों के करीब 4000 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है। अब बोर्ड की तरफ से कोई टॉपर घोषित नहीं किया जाता है ऐसे में कॉलेज अपने स्तर से ही टॉपर्स की दावेदारी करते हैं। अभी तक सेंट कानरेडस की 12 वीं की छात्रा संगिनी मल्होत्रा के 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जानकारी मिली है।
99 प्रतिशत से अधिक छात्र पास
सीआईएससीई के रिजल्ट में 10 वीं के 99.09 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि 12 वीं का रिजल्ट 99.02 प्रतिशत रहा है। अधिकांश छात्र पास रहे हैं इस बार सीजीपीए भी छात्रों का अच्छा रहा है।
सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज कॉमर्स ध्रुव 99.25 प्रतिशत
सेंट कानरेडस साइंस संगिनी मेहरोत्रा 99 प्रतिशत
ये रहे टॉपर्स
सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल
सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जीन थॉमस के अनुसार, 10 वीं में 149 और 12 वीं की परीक्षा में 69 छात्र शामिल हुए थे, सभी छात्र पास हुए हैं। स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।
10 वीं के टॉपर
युवराज प्रताप सिंह 96.6 प्रतिशत
अरविंद यादव 95.8 प्रतिशत
चित्रांश सिंह तोमर 95.4 प्रतिशत
धैर्य कुश्वाह 64.6 प्रतिशत
अदिति सिंह 93.8 प्रतिशत
12 वीं के टॉपर्स
रितिका शर्मा 97 प्रतिशत
विशाल कुमार 95.5 प्रतिशत
दिव्यांशु राठौर 94.5 प्रतिशत
अर्शिता पाराशर 93.75 प्रतिशत
आशीष शर्मा 93.25 प्रतिशत