आगरालीक्स ..आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित सलीम चिश्ती के सालाना उर्स में दुकान लगाने को लेकर बवाल। पुलिस और दुकानदार आए आमने सामने, दो पुलिस कर्मी से कई घायल। पुलिस को करनी पडी हवाई फायरिंग।

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत सलीम चिश्ती का सालाना उर्स चल रहा है। यहां दुकानदार और लपकों ने अवैध दुकान लगा रखी हैं, पुलिस कई बार हिदायत दे चुकी है लेकिन दुकानें नहीं हटाई गईं। बुधवार को पुलिस अवैध दुकान लगाने वालों को पकडने के लिए पहुंची। पुलिस कार्रवाई करती, इससे पहले ही दुकानदार और लपकों में विवाद हो गया। पुलिस दुकानदारों को पकडने लगी तो हमला कर दिया, पथराव करने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी।
दो पुलिसकर्मी सहित कई घायल
दुकानदार और पुलिस के आमने सामने आने के बाद पथराव से मामला गर्मा गया,पुलिस को बचाव के लिए हवाई फायरिंग करनी पडी। पथराव में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं, पुलिस कर्मियों के सिर में चोट आई है। कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पर्यटकों में मची भगदड
दुकानदार और पुलिस के बीच हुई झडप के बाद हवाइ फायरिंग से पर्यटक दहशत में आ गए और भगदड मच गई। तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।