आगरालीक्स… आगरा में ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा के साथ आज टीला वाला मंदिर, कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। 151 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। शुभारम्भ कमला नगर, श्रीराम चौक पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व मेयर नवीन जैन ने भगवा झंडा दिखाकर किया। नाचते गाते भक्तों संग कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रीराम चौक, कमला नगर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा मकला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पंचायती पंजाया स्थित टीला वाला मंदिर (कथा स्थल) पहुंची। रथ पर राजा परिक्षित व उनकी पत्नी के रूप में रामबाबू वर्मा व अर्चना वर्मा विराजमान थे। कलश यात्रा के उपरान्त कथा के प्रथम दिन कथा वाचक मनमौजी महाराज कन्हैया जी (सुदामा कुटी वृन्दावन के) ने व्यास पीठ पर बैठकर राजा परिक्षित की कथा सुनाई। गुरुवार को श्रीनारद जी की जन्म कथा, हिरण्याकश्यप की जनम व मृत्यु की कथा का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन मंदिर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुबह 9 बजे प्रतिदिन कथा से पूर्व हवन का योजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश कुमार बंटी, अंश बंसल, रिर्राज यादव, रमेश चंद वर्मा, नीरज, कमलेश अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अमिता बंसल, धर्मेन्द्र वर्मा, गौतम भाई, भोलाराम आदि मौजूद थे।