आगरालीक्स.. आगरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में फुटबॉल मैच के बाद छात्रों के बीच बेल्ट और डंडे चले, खूनी संघर्ष में दो छात्रों के सिर फट गए हैं। छात्रों के दो गुटों में से किसी के शिकायत ना करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, कॉलेज प्रिंसिपल ने पुलिस तैनात करने की मांग की है।
गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलारा कला फतेहाबाद में 10वीं और 12 वीं के छात्रों का गुरुवार दोपहर बाद के बीच दोपहर में फुटबॉल मैच था। मैच के दौरान विवाद हो गए, इसे शिक्षकों ने शांत करा दिया। मगर, विवाद बढता चला गया, हॉस्टल में भी छात्रों के बीच टकराव हुआ। ऐसे में डिनर से पहले रात आठ बजे छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए। छात्रों के गुटों ने एक दूसरे पर डंडे और बेल्ट से पिटाई की, दो छात्रों के सिर फट गए। आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए। रात को शिक्षक दोनों छात्रों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए।
पुलिस की मांग
शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय आगरा का अतिरिक्त कार्य देख रहे जवाहर नवोदय विद्यालय हाथरस के प्रिंसिपल डीपी कुलश्रेष्ठ ने डीएम एनजी रवि कुमार को छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी दी। शुक्रवार रात को सीओ और एसडीएम फतेहाबाद मौके पर पहुंचे और छात्रों के साथ बैठक भी की। का मीडिया से कहना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों में फुटबाल खेलने के दौरान आपस में विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर एसडीएम के साथ मौके पर गए थे। बच्चों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।